गोंदिया-भंडारा के विकास को गति देने का संकल्प; राकांपा पदाधिकारियों और मित्र परिवार ने किया जोरदार नागरिक सत्कार

गोंदिया :”पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मेरे जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को सांसद बनाकर राज्यसभा में सेवा करने का अवसर दिया है। मैंने आज तक हमेशा पार्टी के लिए ईमानदारी से काम किया है और आगे भी करता रहूँगा। वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना, संगठन को मजबूत बनाना और पार्टी द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाना ही मेरा कर्तव्य है। शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो अटूट विश्वास जताया है, उसे मैं कभी ठेस नहीं पहुँचने दूंगा।” यह विश्वास नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन ने व्यक्त किया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की ओर से गोंदिया के पूर्व विधायक राजेंद्र जैन को राज्यसभा सदस्य चुना गया है। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद शुक्रवार (12 तारीख) को राजेंद्र जैन का गोंदिया शहर में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और उनके मित्र परिवार की ओर से उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। वे इस उपलक्ष्य में आयोजित सत्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे
मनोहरभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और ‘जन आशीर्वाद रैली’

सांसद राजेंद्र जैन का सुबह करीब 9 बजे गोंदिया शहर में आगमन हुआ। सबसे पहले वे वरिष्ठ नेता सांसद प्रफुल्ल पटेल के निवास स्थान पर गए और वहां स्वर्गीय मनोहरभाई पटेल की पूर्णाकृति प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित ‘जन आशीर्वाद रैली’ में शामिल हुए।
रैली के दौरान उन्होंने गोंदिया शहर के प्रमुख चौकों पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू, जमनालाल बजाज सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली इस विशाल रैली के माध्यम से सांसद राजेंद्र जैन ने शहरवासियों का आभार माना और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांसद प्रफुल्ल पटेल का भी नागरिक सत्कार किया गया।

पूर्व विदर्भ में पार्टी को मजबूत करना पहली प्राथमिकता: राजेंद्र जैन
समारोह को आगे संबोधित करते हुए सांसद राजेंद्र जैन ने कहा की “पार्टी की वरिष्ठ नेता व उपमुख्यमंत्री सुनेत्राताई पवार, सांसद पार्थ पवार, प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुनील तटकरे, मंत्री छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल और सांसद प्रफुल्ल पटेल ने मुझ पर भरोसा जताकर राज्यसभा में काम करने का मौका दिया है। पार्टी के निर्देशों के अनुसार, मैं अपनी परफॉरमेंस से इस अवसर का सोना (सार्थक) करूँगा। गोंदिया-भंडारा दोनों जिलों के साथ-साथ पूरे पूर्वी विदर्भ में पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम प्राथमिकता से किया जाएगा।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता सांसद प्रफुल्ल पटेल के पीछे मजबूती से खड़े रहें। आम जनता की समस्याओं को समझें और विशेष रूप से किसानों की समस्याओं को हल करने का काम करें। शासन स्तर पर यदि कोई भी अड़चन आती है, तो मुझसे सीधे संपर्क करें, हम चौबीसों घंटे आपकी सेवा में तत्पर हैं।
मंच पर गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

इस भव्य सत्कार समारोह के दौरान मंच पर राकांपा के जिलाध्यक्ष प्रेम रहांगडाले, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेश हर्षे,नगर परिषद में राष्ट्रवादी काँग्रेस के गटनेता राज शुक्ला,नगर परिषद की नगर व रचना विभाग की सभापति निर्मला दिलीप मिश्रा, जि.प. सदस्य यशवंत गणवीर, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस अध्यक्ष केतन तुरकर, अखिलेश सेठ, जि.प. सदस्य अश्विनी रवि पटले, नेहा केतन तुरकर, किरणकुमार पारधी, जगदीश बावनथड़े, पूजा अखिलेश सेठ, सुधा डी. रहांगडाले, रवि पटले, लोकेश यादव, सतीश देशमुख, हेमंत पंधरे, पंकज मिश्रा, सोनू राय, मजदूर संघ के अध्यक्ष बंटी मिश्रा और उपाध्यक्ष दीपक कदम सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी व भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।




