Thursday, November 5, 2026
News • People • Community
BREAKING NEWS

बूथ स्तर पर महिलाओं को जोड़कर संगठन को करें मजबूत -सांसद राजेंद्र जैन

गोंदिया:

जिला महिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की जिला कार्यकारिणी की एक विस्तृत एवं महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय रेलटोली कार्यालय स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस भवन में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद  राजेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष प्रेमकुमार रहांगडाले और महिला जिला अध्यक्ष रजनी गिऱ्हेपुंजे प्रमुख रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त महिला जिला अध्यक्षा रजनीताई गिऱ्हेपुंजे का स्वागत कर सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

बैठक को मार्गदर्शन करते हुए सांसद राजेंद्र जैन ने कहा कि स्थानीय स्तर पर पार्टी के संगठन को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बूथ कमेटियों में उत्साही महिला कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाए, अधिक से अधिक महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया जाए और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने आगे कहा कि हम सभी हमारे नेता सांसद प्रफुल पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व में पार्टी की नीतियों पर विश्वास करते हुए एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। महायुती सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने महिला पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे इन विकासवादी नीतियों को आधार बनाकर संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रिय रहें।

इस अवसर पर केतन तुरकर, राजू एन. जैन, माधुरी नासरे, डॉ. अविनाश काशिवार, डी.यू. रहांगडाले, यशवंत गणवीर, सुनील पटले, मंजुषा बारसागडे, सुधाताई रहांगडाले, अश्विनीताई पटले, प्रियाताई हरिनखेडे, निर्मला मिश्रा, ममता बैस, कीर्ती पटले, सरला चिखलोंढे, विशाखा टेम्भूरणे, कविता रहांगडाले, दीपा काशिवार, धनिसा कटरे, पुष्पमाला बडोले, कृष्णा कोरे, दुर्गा चौहान, शीला चौहान, पायल भेलावे, शर्मिला पाल, जया धावळे, पारबताबाई चांदेवार, पूजा उपवंशी, शर्मिला टेम्भूर्णीकर, सोनाली ब्राह्मणकर, हर्षल राऊत, श्रद्धा रहांगडाले, अनिता तुरकर, कल्पना खोटेले, बबिता मेश्राम, ममिता लांजेवार, आम्रपाली डोंगरवार, पुष्पलता दृगकर, ज्योत्सना शहारे, शीला ब्राह्मणकर और सीमा शेंडे सहित भारी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

 

ABOUT THE AUTHOR

Super Women

Contributor at SUPER WOMEN.